राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मोराबादी में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आज 08 जनवरी 2026 को मोराबादी स्थित नीलांबर-पीतांबर पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026 को होने वाले राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने की रूपरेखा तय करना था।

इस बैठक में कार्यक्रम की पूरी संरचना, आयोजन व्यवस्था, कलाकारों की सहभागिता,
प्रचार-प्रसार, जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर
विस्तार से चर्चा की गई। सभी सुझावों को शामिल करते हुए एक ठोस कार्ययोजना
तैयार की गई।

बैठक में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारियों के साथ नव-नियुक्त
पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को आयोजित होने वाला यह महोत्सव ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और कला को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान दिलाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, सहयोग और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।

 

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें