रांची में 4 सितंबर को होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी के अवसर पर ISKCON Ranchi की ओर से इस वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव -2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत 30 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होगी, जबकि 4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा।

पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगा। कथा के साथ मधुर कीर्तन, भजन तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए रात्रि प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कथा का वाचन श्रीमान लीला पुरुषोत्तम प्रभु, डायरेक्टर, IIT मंडी, भक्तिवेदांत यूनिवर्सिटी एवं गुरुकुल, वृंदावन द्वारा किया जाएगा।

4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महोत्सव

आयोजन का मुख्य कार्यक्रम 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से रात 12:30 बजे तक होगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जन्माष्टमी विशेष कीर्तन, श्रीकृष्ण लीलाओं की जीवंत झांकियां और भव्य महाभिषेक दर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं को श्री श्री राधा-कृष्ण एवं लड्डू गोपाल को झूला झुलाने का भी विशेष अवसर मिलेगा।

इसके अलावा वैदिक प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को 1008 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।

भक्ति और संस्कृति का संगम

ISKCON Ranchi के आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और भक्ति की भावना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन दर्शन को समझने का अवसर मिलेगा।

मुख्य जन्माष्टमी समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वैदिक प्रदर्शनी के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार इस महोत्सव में शामिल होने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है।

यहां होगा आयोजन

जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन स्वस्तिक ई.एन.टी. हॉस्पिटल के पास, डीएवी हेहल स्कूल के सामने, कटहल मोड़, रांची में किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ISKCON Ranchi की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति और आनंद में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सपरिवार महोत्सव में पहुंचें।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें