लायंस क्लब राँची ग्लोबल का चतुर्थ स्थापना समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- लायंस क्लब राँची ग्लोबल का चतुर्थ स्थापना समारोह शनिवार को रामाडा बाय विन्धम, बरियातू, राँची में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का संचालन समारोह संचालक लायन पूनम आनंद ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार, स्थापना अधिकारी एवं पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन कमल जैन, दीक्षा अधिकारी एवं प्रथम उप जिला गवर्नर एमजेएफ लायन कंचन साहू तथा विशिष्ट अतिथि एवं द्वितीय उप जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन माधव लखोटिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

स्थापना समारोह के दौरान लायन अरुण कुमार भारतीया ने अध्यक्ष, लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने सचिव और लायन मोनिका गोयनका ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं लायन अल्तमाश आलम एवं लायन संतोष अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

इसके अलावा लायन आलोक सिंह को संयुक्त सचिव तथा लायन सुमित अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी ने क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि लायंस क्लब राँची ग्लोबल ने सेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम क्लब के सेवा कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

चार्टर अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब की भूमिका को और मजबूत करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अरुण कुमार भारतीया ने क्लब के सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। सचिव लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया। वहीं कोषाध्यक्ष लायन मोनिका गोयनका ने पारदर्शी एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन राकेश चौधरी एवं लायंस क्लब राँची ग्लोबल के प्रशासक लायन प्रमोद श्रीवास्तव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में लायंस क्लब राँची ग्लोबल के लायन शाहीन कौसर, लायन राजीव चौधरी, लायन तनुश्री पात्रा, लायन रविंदर सिंह, लायन तलविंदर कौर एवं लायन कुणाल जालान उपस्थित रहे। वहीं झारखंड चेंबर की ओर से परेश गट्टानी, विकास विजयवर्गीय, तुलसी पटेल, रोहित अग्रवाल एवं नवजोत अलंग ने कार्यक्रम में भाग लिया।

राँची के विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

समारोह का समापन सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी ने क्लब की सेवा गतिविधियों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें