राँची:- राजधानी रांची स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल ने पुराने एवं लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक ‘पेन मैनेजमेंट क्लिनिक’ की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के माध्यम से अब ऐसे मरीजों को आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ प्रभावी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो लंबे समय से नसों, जोड़ों, रीढ़ या अन्य प्रकार के जटिल दर्द से परेशान हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार इस क्लिनिक में डॉ. कुमार दुश्यंत, कंसल्टेंट (एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट), अपनी सेवाएं देंगे। मरीज प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ओपीडी में विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
पेन मैनेजमेंट क्लिनिक में नसों के दर्द (Nerve Pain), जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर के बाद लंबे समय तक रहने वाले दर्द, बार-बार होने वाले सिरदर्द, रीढ़ (स्पाइन) से जुड़े दर्द तथा कैंसर के कारण होने वाले दर्द का आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से उपचार किया जाएगा।
मरीजों के लिए यहां नर्व ब्लॉक एवं ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी (PRP) थेरेपी, अल्ट्रासाउंड गाइडेड जॉइंट इंजेक्शन, स्पाइन पेन इंटरवेंशन तथा कैंसर पेन मैनेजमेंट एवं पेलिएटिव केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों का उद्देश्य दर्द के मूल कारण तक पहुंचकर प्रभावी उपचार देना और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है।
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि लगातार बने रहने वाले दर्द को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना कई बार गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। लंबे समय तक रहने वाला दर्द व्यक्ति की कार्यक्षमता, दैनिक जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
उन्होंने कहा कि समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना, आवश्यक जांच कराना और सही उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है। पारस हेल्थ का नया पेन मैनेजमेंट क्लिनिक आधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार के माध्यम से मरीजों को दर्द से राहत दिलाने और उन्हें बेहतर एवं सक्रिय जीवन देने के लिए समर्पित है।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अधिक जानकारी अथवा अपॉइंटमेंट के लिए इच्छुक मरीज 8080808069 पर संपर्क कर सकते हैं।








