राँची:- आज के दौर में घर खरीदना हो, कारोबार बढ़ाना हो या किसी जरूरी काम के लिए आर्थिक सहायता चाहिए हो, तो सबसे पहले लोगों के मन में लोन का ही ख्याल आता है। लेकिन कई बार अधूरी जानकारी, खराब CIBIL स्कोर या जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों का लोन आवेदन अस्वीकार हो जाता है। ऐसे में सही जानकारी और सही मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
इसी विषय पर रांची स्थित Capital Management की डायरेक्टर नुपुर सिंह राजपूत ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2017 से विभिन्न प्रकार के लोन और इंश्योरेंस सेवाओं से जुड़े ग्राहकों का मार्गदर्शन कर रही है। उनके अनुसार, संस्था पात्रता के आधार पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ग्राहकों को उचित विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।
उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से Personal Loan, Business Loan, Home Loan, Property Loan, Car Loan, Gold Loan, Vehicle Loan और Education Loan जैसी सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं Health Insurance, Car Insurance और Term Insurance जैसी सुविधाओं के बारे में भी ग्राहकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
नुपुर सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी लोन की स्वीकृति ग्राहक की आय, CIBIL Score, दस्तावेजों और संबंधित बैंक की पात्रता पर निर्भर करती है। उन्होंने लोगों से समय पर EMI जमा करने की अपील करते हुए कहा कि अच्छी वित्तीय अनुशासन भविष्य में लोन मिलने की संभावना को बेहतर बनाता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि CIBIL स्कोर को पैसों के बदले तुरंत सुधारने का दावा करने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए। यदि किसी ग्राहक का CIBIL स्कोर किसी कारण से प्रभावित हुआ है, तो सबसे पहले उस कारण का समाधान करना जरूरी है। नियमित भुगतान और सही वित्तीय व्यवहार से समय के साथ CIBIL स्कोर बेहतर हो सकता है।
इंश्योरेंस के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हर परिवार को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसकी शर्तों, कवरेज और क्लेम प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें।
Capital Management का मुख्य कार्यालय रांची में स्थित है, जबकि हजारीबाग और रामगढ़ में भी इसकी शाखाएं संचालित होने की जानकारी दी गई। इच्छुक लोग Dream Group, Second Floor, Flat No. 201, Chapu Toli, Lal Rajpath, Axis Bank के सामने, Ranchi स्थित कार्यालय में जाकर या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: किसी भी प्रकार का लोन या इंश्योरेंस लेने से पहले संबंधित बैंक अथवा वित्तीय संस्था की पात्रता, ब्याज दर, नियम एवं शर्तों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अवश्य करें। लोन की स्वीकृति संबंधित संस्था के मानकों के अनुसार ही होती है।









