Aquatica Funplex Waterpark में साफ पानी और सुरक्षा पर विशेष फोकस: धीरज मिश्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:-  राँची स्थित Aquatica Funplex Waterpark इन दिनों परिवार और युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वॉटरपार्क के संचालक धीरज मिश्रा ने बताया कि उनके यहां मनोरंजन के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि वॉटरपार्क में आने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण यहां का वेव पूल है। उनके अनुसार पूरे झारखंड में सबसे पावरफुल वेव्स का अनुभव यहां मिलता है। इसके अलावा बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग वॉटर स्लाइड्स एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

धीरज मिश्रा ने बताया कि किसी भी वॉटरपार्क की सबसे बड़ी जिम्मेदारी साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। इसी वजह से Aquatica Funplex Waterpark में पानी की सफाई और हाइजीन पर लगातार विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि यहां आने वाले लोगों को क्रिस्टल क्लियर और साफ पानी उपलब्ध कराया जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि वॉटरपार्क में प्रशिक्षित लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जाती है तथा विभिन्न पूलों और वेव पूल के आसपास सुरक्षा निर्देश भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वॉटरपार्क में प्रवेश शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है और सप्ताह के सातों दिन यही शुल्क लागू रहता है। वीकेंड में भी टिकट दरों में कोई वृद्धि नहीं की जाती। इसके अलावा 500 रुपये का विशेष पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें कॉस्ट्यूम, लंच तथा अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

वॉटरपार्क परिसर में निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। संचालक के अनुसार पार्किंग पूरी तरह सुरक्षित परिसर के भीतर उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही यहां रेस्टोरेंट और फूड सुविधा भी मौजूद है, जहां पर्यटक दिनभर मनोरंजन के बाद आराम कर सकते हैं।

धीरज मिश्रा ने बताया कि Aquatica Funplex Waterpark में बर्थडे पार्टी, कॉर्पोरेट इवेंट्स और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही भविष्य में यहां रिसॉर्ट और डेस्टिनेशन वेडिंग की सुविधा शुरू करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।

सामाजिक सरोकारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम और ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के लिए विशेष पहल की गई है। ऐसे संस्थानों के बच्चों को निशुल्क प्रवेश, कॉस्ट्यूम, भोजन और वॉटरपार्क की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक Aquatica Funplex Waterpark नहीं पहुंचे हैं, वे एक बार यहां आकर सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता का अनुभव जरूर करें।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें