राँची:- राजधानी रांची में प्रीमियम गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल सेक्टर को नया आयाम देने के उद्देश्य से “Momentz – Redefining Lifestyle” की शुरुआत की जा रही है। यह संस्थान खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने रिश्तों, त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और कॉर्पोरेट अवसरों को खास और यादगार बनाना चाहते हैं।

संस्थान की संचालिका उर्वशी रंजन ने बताया कि आज के दौर में लोग केवल गिफ्ट नहीं बल्कि भावनाएं और यादें देना चाहते हैं। इसी सोच के साथ “Momentz” की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को यूनिक डिजाइन, आकर्षक पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग का विशेष अनुभव मिलेगा।
उर्वशी रंजन ने जानकारी दी कि “Momentz” में कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, फेस्टिव गिफ्ट्स, लग्ज़री रिटर्न गिफ्ट्स, एक्सक्लूसिव होम डेकोर आइटम्स, वेडिंग इनवाइट्स और विभिन्न आयोजनों के लिए थीम आधारित गिफ्ट्स उपलब्ध होंगे। साथ ही ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार विशेष रूप से कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर गिफ्ट को इस तरह डिजाइन और प्रस्तुत किया जाएगा ताकि वह लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बन सके। संस्थान का उद्देश्य gifting culture को एक नया और premium touch देना है।

संस्थान से जुड़े राहुल रंजन ने बताया कि “Momentz” का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं बल्कि लोगों के खास पलों को और खूबसूरत एवं यादगार बनाना है। उन्होंने कहा कि Ranchi में पहली बार एक ही जगह पर premium gifting, customized lifestyle products और exclusive home décor की इतनी बड़ी रेंज उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में corporate gifting, luxury return favors, bespoke wedding invitations, festival gifting और creative gift collections उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही आकर्षक पैकेजिंग और premium presentation इस संस्थान को अन्य gifting stores से अलग पहचान देंगे।
राहुल रंजन ने यह भी कहा कि “Momentz” स्थानीय कला और creativity को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य करेगा। आने वाले समय में online platform के माध्यम से भी ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

“Momentz – Redefining Lifestyle” का औपचारिक उद्घाटन 15 मई 2026 को शाम 5 बजे Hotlips, Kanke Road, Ranchi में किया जाएगा।









