शिक्षा महोत्सव 2026 ! हर क्षेत्र में अवसर, सही मार्गदर्शन से बनेगा उज्जवल भविष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- राजधानी राँची में आयोजित होने जा रहा शिक्षा महोत्सव 2026 एक बार फिर छात्रों के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा मंच बनकर सामने आ रहा है।
यह महोत्सव सिर्फ एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सही करियर चुनने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य की स्पष्ट योजना बनाने का अवसर प्रदान करता है।

शिक्षा महोत्सव के संस्थापक रविंद्र साहू ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को गाइड करना है जिन्होंने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है
या जो ग्रेजुएशन के करीब हैं। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि बच्चे यहां आकर अपने लक्ष्य को लिखें और हम उन्हें उस लक्ष्य तक पहुंचने का पूरा रोडमैप समझाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि 12वीं के बाद के 4 से 5 वर्ष किसी भी छात्र के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
इसी दौरान लिए गए फैसले यह तय करते हैं कि आने वाले 10 वर्षों में उनकी जिंदगी कैसी होगी और उनका करियर किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस महोत्सव में न केवल छात्रों, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों का मानना है कि यदि एक शिक्षक को सही जानकारी और दिशा मिल जाए, तो वह सैकड़ों छात्रों के भविष्य को बेहतर बना सकता है।

कार्यक्रम की एक खास बात यह है कि इसमें देश के कई प्रतिष्ठित सरकारी और निजी संस्थान भाग ले रहे हैं,
जहां अनुभवी करियर काउंसलर और विशेषज्ञ छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आज के दौर में सोशल मीडिया पर अलग-अलग करियर विकल्पों को लेकर काफी भ्रम की स्थिति बन जाती है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रविंद्र साहू ने कहा कि “हर फील्ड में अवसर है, जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और मेहनत की।
कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस उसे पूरी लगन और स्किल के साथ करना जरूरी है।”

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि एक छोटी सी सुई या स्टेपलर पिन की कीमत भले ही कम हो,
लेकिन उसे बनाने वाली कंपनियां करोड़ों का कारोबार करती हैं।
इससे यह स्पष्ट होता है कि हर क्षेत्र में सफलता संभव है, यदि उसे सही तरीके से किया जाए।

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि “बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता।
अब यह छात्रों को तय करना है कि वे केवल सपने देखना चाहते हैं या उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करना चाहते हैं।”

अंत में उन्होंने झारखंड, बिहार और विशेष रूप से रांची के छात्रों से अपील की कि वे 15 अप्रैल को आयोजित इस शिक्षा महोत्सव में जरूर शामिल हों
और देशभर के विशेषज्ञों से मिलकर अपने करियर को नई दिशा दें।

कुल मिलाकर, शिक्षा महोत्सव 2026 छात्रों के लिए एक ऐसा मंच बनकर उभर रहा है,
जहां उन्हें न केवल शिक्षा बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा और आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें