राँची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पदाधिकारियों संग मनाई उत्साहपूर्ण होली, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- होली के पावन अवसर पर रांची जिला प्रशासन में खुशियों और भाईचारे का रंग देखने को मिला।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, मंजुनाथ भजंत्री  ने आज उपायुक्त आवास में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ पारंपरिक होली मिलन समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होलियाना गीतों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रशासनिक परिवार ने आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा,
“प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। आज हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया, बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं रांची जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

होली एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती तथा शांति समितियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देशों की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद है ताकि आम जनता पूर्ण सुरक्षा के साथ त्योहार मना सके।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राकेश रंजन सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


जन शिकायत हेतु:
★ अबुआ साथी – 9430328080 (रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर)

 

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें