सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- झारखंड सरकार के माननीय मंत्री उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास एवं आवास, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में शोक सभा का आयोजन किया गया।

विद्यालय के वंदना स्थल पर आयोजित शोक सभा में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ललन कुमार ने कहा कि श्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से झारखंड ने एक महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

विद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें