प्रतियोगिता में ए.पी.एस. बेंगदूबी, ए.पी.एस. बगराकोटे, ए.पी.एस. बशिष्ठा एवं ए.पी.एस. दिनजान की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ी और 06 एस्कॉर्ट शिक्षकों की सहभागिता रही। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मनोज झा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। स्वागत नृत्य एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। राष्ट्रगान के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला खेला गया।
उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में ए.पी.एस. बशिष्ठा ने ए.पी.एस. दिनजान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ए.पी.एस. बेंगदूबी ने ए.पी.एस. बगराकोटे को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 अगस्त को ए.पी.एस. बशिष्ठा और ए.पी.एस. बेंगदूबी के बीच खेला जाएगा। वहीं, तीसरे स्थान के लिए ए.पी.एस. बगराकोटे और ए.पी.एस. दिनजान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने की होड़ देखने को मिली।
मैदान पर खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क, समर्पण और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और नेतृत्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रतियोगिता में उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अब सभी की निगाहों का केंद्र रहेगा, जहां दोनों विजेता टीमें खिताब के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।









