राँची:- पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है।
इस उपलब्धि पर फैसलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सम्मानजनक कार्य वातावरण तैयार करना प्राथमिकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य की मेहनत और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी टीम वर्क, विश्वास और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और मजबूत करते हुए मरीजों की सेवा के लिए अस्पताल प्रतिबद्ध रहेगा।
जेनरल मैनेजर कुमार यशवन्त ने कहा कि यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। अस्पताल आगे भी ऐसी कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
हॉस्पिटल के एचआर हेड दिवाकर शाही ने कहा कि यह प्रमाणपत्र कर्मचारियों के विश्वास, टीम वर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। यह उपलब्धि कर्मचारियों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सहयोगात्मक कार्य वातावरण तैयार करने के लिए टीम को और अधिक प्रेरित करती है।
पारस हेल्थ की इस उपलब्धि को अस्पताल की कार्य संस्कृति और टीम के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।









