दिल्ली दौरे पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, खड़गे और वेणुगोपाल से मुलाकात; संगठन विस्तार और राजनीतिक हालात पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन के विस्तार, संगठन को और मजबूत करने, सरकार के कामकाज तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की पहल को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी नेताओं के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से कराया अवगत

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष झारखंड से जुड़े मौजूदा राजनीतिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा की। इस दौरान राज्य में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

SIR प्रक्रिया और मतदान के अधिकार पर भी चर्चा

बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने उत्पन्न हो रही चुनौतियों, मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने तथा बीजेपी के कथित षडयंत्र को मात देने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस की ओर से इन मुद्दों को लेकर आगे की भूमिका और रणनीति पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से विभिन्न विषयों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें