मौसीबाड़ी ! अंश-अंशिका का 9वें दिन भी सुराग नहीं, 11 जनवरी को HEC औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची (धुर्वा):

राँची के मौसीबाड़ी/मल्लारकोचा खटाल निवासी सुनील यादव के 5 वर्षीय बेटे अंश और 4 वर्षीय बेटी अंशिका के 2 जनवरी 2026 से लापता होने के मामले में 9वें दिन भी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसे लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश तेज होता जा रहा है।

आज 10/01/2026 को अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले भारी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस मौसीबाड़ी खटाल से शुरू होकर झोपड़ी मार्केट, सेक्टर-2 मार्केट, पुराना विधानसभा होते हुए बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सभा के साथ संपन्न हुआ।

प्रशासन से ठोस जानकारी नहीं—कैलाश यादव

राजद नेता सह समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि 9वें दिन भी अंश-अंशिका का कोई सुराग नहीं मिला है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लापता होने को लेकर स्थानीय थाना को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक परिणाम नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ स्वामी से बच्चों की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना करते हुए कहा कि परिजन और समाज लगातार तनाव में हैं और अब जनाक्रोश जनांदोलन का रूप ले रहा है।

11 जनवरी (रविवार) को संपूर्ण HEC औद्योगिक क्षेत्र बंद

समिति ने 11/01/2026 (रविवार) को संपूर्ण HEC औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान बाजार-हाट, दुकानें, ऑटो/गाड़ियां समेत क्षेत्र में व्यापक बंद की अपील की गई है।

शांतिमार्च का कार्यक्रम

समिति के अनुसार, बंद के दिन सुबह 10 बजे लोग सेक्टर-2 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एकत्र होंगे। इसके बाद अपहृत बच्चों के परिजन, समाज और समिति के सदस्य संयुक्त रूप से सद्भावना अपील के साथ शांतिमार्च करेंगे और सेक्टर-2 पुराना ओपीडी गोलचक्कर के पास जुटेंगे।

3 क्षेत्र के लिए विशेष टीम गठित

बंद और शांतिमार्च को सफल बनाने के लिए धुर्वा, जगन्नाथपुर और सेक्टर-2 के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है।

  • धुर्वा टीम: रंजन यादव, बबन यादव, रामकुमार सिंह, नंदन यादव, विभाकर सिंह, निशांत यादव, अनिता यादव, उमेश यादव
  • जगन्नाथपुर टीम: गौरीशंकर यादव, परमेश्वर सिंह, मिंटू पासवान, भीम यादव, उमाकांत भारती
  • सेक्टर-2 टीम: संजीत यादव, विशाल सिंह, नीतू देवी, कविता देवी, सुभद्रा महली, प्रमोद मिश्रा, लालू राज, अजीत सिंह, संजय सिंह, राजेश यादव, उत्तम यादव, विनोद यादव
Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें