पोषण सखी बहनों के लिए अति आवश्यक सूचना ! 6 जिलों में टीम निरीक्षण, रजिस्टर अपडेट रखने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड:

6 जिले की तमाम पोषण सखी बहनों के लिए एक अति आवश्यक सूचना जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी के हस्ताक्षर से जारी संदेश में बताया गया है कि 7 जनवरी 2026 को पोषण सखियों के एक प्रतिनिधि मंडल की माननीय कल्पना मैडम के साथ सकारात्मक वार्ता संपन्न हुई।

संदेश के मुताबिक यह वार्ता करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया है कि मैडम ने पोषण सखियों को आश्वासन दिया कि उनका भविष्य बेहतर बनाने के लिए विभाग काम कर रहा है। साथ ही पोषण सखियों से अपने काम पर ध्यान देने और बेहतर कार्य करके दिखाने की अपील की गई है, ताकि वेतन बढ़ोतरी और अन्य लाभ देने में किसी तरह की बाधा न आए।

प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी के अनुसार 7 जनवरी 2026 को “कल्पना मैडम” के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन, 6 जिलों में निरीक्षण टीम गठित, सभी पोषण सखियों से काम पर फोकस और रजिस्टर पूर्ण रखने की अपील।

 

वेतन बढ़ोतरी का संकेत, लेकिन काम पर फोकस की अपील

जारी सूचना में कहा गया है कि वेतन बढ़ोतरी निश्चित रूप से होगी और बहुत जल्द होने की बात कही गई है। इसके साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि जो लोग अलग-अलग जगह भटक रहे हैं, उन्हें एक मंच पर रहने के लिए समझाया जाए, ताकि सभी पोषण सखियां एकजुट रहकर कार्य कर सकें।

निदेशक कार्यालय से टीम गठित, जिलों में निरीक्षण

सूचना के अनुसार निदेशक कार्यालय की ओर से एक टीम गठित की गई है, जो हर जिले का भ्रमण करेगी और पोषण सखियों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेगी। ऐसे में सभी पोषण सखियों को सतर्क रहने और अपने सभी रजिस्टर/रिकॉर्ड पूरे रखकर तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी केंद्र पर टीम पहुंचने पर जवाब देने में परेशानी न हो।

धनबाद जिले पर विशेष नजर, ईमानदारी से समय पर काम करने की अपील

संदेश में यह भी कहा गया है कि सरकार की नजर सबसे ज्यादा धनबाद जिला पर है। दावा किया गया है कि वहां कुछ पोषण सखियां काम से ज्यादा राजनीति पर ध्यान दे रही हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि टीम धनबाद जिले में पहुंच चुकी है। इसलिए धनबाद के साथियों से विशेष रूप से अपील की गई है कि जो कार्य सौंपा गया है, उसे ईमानदारीपूर्वक और समय पर पूरा कर लें।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें