राँची:

इस खास अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित रहे। वहीं, ब्लूकार्ट (Bluekart) के ओनर एवं इस इवेंट के प्रमुख स्पॉन्सर पंकज कुमार सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

JIPL के तहत होने वाले क्रिकेट मुकाबले 12, 13 और 14 जनवरी को मोराबादी स्थित एंडज़ोन टर्फ में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें झारखंड की विभिन्न इंफ्लुएंसर टीमें भाग लेंगी।
इस पूरे आयोजन की पहल सानु सिन्हा एवं रोहन चैंबोई के द्वारा की गई है। वहीं, JIPL ट्रॉफी का स्पॉन्सर Wams Modeling है।

यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि झारखंड के युवाओं और इंफ्लुएंसर्स को एक नई पहचान और प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के इवेंट्स से स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है और सोशल मीडिया समुदाय में भी एक नई ऊर्जा का संचार होता है।









