सदर थाना की त्वरित कार्रवाई: लूट की कोशिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची

दिनांक 07.01.2026 को रात्रि लगभग 01:00 बजे मुकेश कुमार (पिता – सीताराम यादव, पता – सनथाली जसीडीह, देवघर; वर्तमान पता – सुभाष चौक कोकर, रांची) ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे।

सुभाष चौक, कोकर के पास मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CW-7339) पर सवार दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की तथा उनका मोबाइल और पैसा छीनने की कोशिश की।

इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 06/25, दिनांक 07.01.2026, धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109(1)/304(2)/62 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

त्वरित कार्रवाई: दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • ऋषभ कुमार, उम्र 23 वर्ष
    पिता – दीपक कुमार
    पता – गोह सरैया, थाना गोह, जिला औरंगाबाद (बिहार)
    वर्तमान पता – तिरिल, तालाब के पास, थाना सदर, रांची
  • मनीष कुमार, उम्र 23 वर्ष
    पिता – राजेश महतो
    पता – तोपा तोयरा, थाना मांडू, जिला रामगढ़
    वर्तमान पता – तिरिल, तालाब के पास, थाना सदर, रांची

बरामदगी

  • मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं. JH05CW-7339)

छापेमारी टीम के अधिकारी

  • श्री कुलदीप कुमार, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, सदर थाना रांची
  • स.अ.नि. गोपाल दास
  • सदर थाना सशस्त्र बल
  • पी.सी.आर.-221 टीम
Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें