कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में मनाया गया शिक्षक दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल रिसॉर्ट का परिभ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने आपसी सहभागिता और मनोरंजन के साथ शिक्षक दिवस का उत्सव मनाया।

मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में शिक्षकों का काम काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है, बावजूद इसके शिक्षक अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सदैव स्वयं को अद्यतन जानकारियों से लैस रखना चाहिए और बदलते समय के साथ नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे निरंतर बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने गीत, नृत्य, अंत्याक्षरी सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी मेल-जोल के साथ शिक्षक दिवस का आनंद उठाया।

कार्यक्रमों का संचालन शिक्षक नीलांशु कुमार और रिया सिंह ने किया। शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने शिक्षकों के बीच उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल बनाया।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें