वैश्य मोर्चा का तृतीय महाधिवेशन 30-31 अक्टूबर को कांके में, 4 सितंबर से शुरू होगा झंडा लगाओ अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- राँची में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक 3 सितंबर को कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु के कांके स्थित सुकुरहुट्टू आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में 30-31 अक्टूबर को कांके में होने वाले तृतीय महाधिवेशन के अलावा जिला कमिटियों के गठन सहित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय तैयारी समिति के संयोजक हीरानाथ साहु ने की, जबकि संचालन सह संयोजक चतुर साहु ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु शामिल हुए। चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने तृतीय महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

4 सितंबर से शुरू होगा झंडा लगाओ अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर से केंद्रीय तैयारी समिति के सदस्य और केंद्रीय पदाधिकारी अपने-अपने घरों के ऊपर झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का झंडा लगाएंगे। इसी के साथ महाधिवेशन की तैयारियों को जनस्तर तक पहुंचाने के अभियान की शुरुआत की जाएगी। पदाधिकारी और समिति के सदस्य अपने वाहनों पर भी महाधिवेशन से संबंधित स्टीकर लगाएंगे।

तैयारी समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर समाज के लोगों को महाधिवेशन की जानकारी देने और इसके महत्व से अवगत कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खुले सत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के लोगों से अपील करने का निर्णय लिया गया।

9 सितंबर को होगा रांची जिला कमिटि का गठन

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। रांची जिला कमिटि का गठन 9 सितंबर को जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई। जिला कमिटि के गठन में चतुर साहु और रोहित कुमार साहु जिलाध्यक्ष को सहयोग करेंगे।

तैयारी समिति में मुकेशलाल सिंदूरिया शामिल

बैठक के दौरान केंद्रीय तैयारी समिति का विस्तार भी किया गया। भुरकुंडा के मुकेशलाल सिंदूरिया को केंद्रीय तैयारी समिति में शामिल किया गया। इसके साथ ही महाधिवेशन की तैयारियों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

11 सितंबर को रांची में होगी विस्तारित बैठक

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को रांची में केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय तैयारी समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक रखी गई है। बैठक में महाधिवेशन की तैयारियों की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय तैयारी समिति के सदस्य लक्ष्मण साहु, परशुराम प्रसाद, बीरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप प्रसाद, कृष्णा साहु केशरी, अनिल वैश्य, जगदीश साहु, रोहित कुमार साहु, डॉ. अरविंद कुमार, राजेन्द्र साहु, महेन्द्र प्रसाद साहु, राजकुमार केशरी, विश्वामित्र गुप्ता ‘बाचल’, मुकेशलाल सिंदूरिया और हलधर साहु सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं आदित्य नारायण प्रसाद और कृष्णदेव साहु ने वर्चुअल माध्यम से अपने विचार रखे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें