अर्पिता महिला मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ, 32 जरूरतमंदों को दिए सब्जी और चाट के ठेले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल की ओर से बुधवार, 02 सितंबर 2026 को जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सहयोग और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल रांची की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में तथा उपाध्यक्ष सहित मुख्यालय एवं सभी 15 महिला समितियों के सक्रिय सहयोग से आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान 32 चयनित जरूरतमंद लाभार्थियों को सब्जी के ठेले एवं चाट के ठेले प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें तथा सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।

स्वरोजगार के साथ तत्काल सहायता भी

स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ अर्पिता महिला मंडल द्वारा लाभार्थियों को तत्काल सहायता भी प्रदान की गई। इस क्रम में किराना सामग्री से भरे बैग एवं खाद्य पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को केवल तत्काल सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना अर्पिता महिला मंडल के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यवसाय भी किसी परिवार के लिए स्थायी आजीविका और बेहतर भविष्य का आधार बन सकता है।

15 महिला समितियों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्यालय सहित सभी 15 महिला समितियों की सक्रिय सहभागिता ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया। महिला मंडल की इस पहल से लाभार्थियों में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

लाभार्थियों ने अर्पिता महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठेला एवं अन्य सहयोग मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और अपने परिवार के लिए सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस सहयोग को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक पहल

अर्पिता महिला मंडल की यह पहल सेवा, करुणा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। जरूरतमंदों को सहायता के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ने की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें