राँची:- बिहार, झारखंड एवं दिल्ली-NCR के प्रमुख बीमा संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना चुके Policy Adda ने गुरुवार को रांची में अपनी 8वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, उल्लास और भव्य अंदाज में मनाई। समारोह में व्यापार, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय ने संस्थान की आठ वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में बीमा केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं, बल्कि हर परिवार की सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने आम लोगों तक बीमा सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने में Policy Adda की भूमिका की प्रशंसा की।
समारोह के दौरान Policy Adda के संस्थापक गौरव जायसवाल एवं अनुभव आजाद (सन्नी) ने मुख्य अतिथि के साथ केक काटकर 8वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राहकों, सहयोगियों और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास ने ही संस्थान को इस मुकाम तक पहुंचाया है। आने वाले समय में भी बेहतर सेवाएं, निष्पक्ष सलाह और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्था लगातार प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा तथा सचिव रोहित अग्रवाल भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने Policy Adda को आठवीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन के दौरान संस्था की पूरी टीम का उत्साह भी देखने लायक था। टीम के सदस्य विजय, विक्रम, गौरव, कमलेश, मोनिका, अंजली, अमर और खुशबू सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Policy Adda बिहार, झारखंड एवं दिल्ली-NCR में ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रमुख बीमा कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध कराने का कार्य करता है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार निष्पक्ष परामर्श देना और सही बीमा विकल्प चुनने में सहायता करना है।
आठ वर्षों का यह सफर केवल एक संस्थान की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक भी है, जिन्होंने Policy Adda की सेवाओं पर विश्वास जताया। इसी विश्वास को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संस्थान ने अपनी 8वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया।









