पारस एचईसी हॉस्पिटल ने शुरू की ‘फास्ट ट्रैक ओपीडी’ सुविधा, मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- मरीजों को तेज, सुविधाजनक और प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने ‘फास्ट ट्रैक ओपीडी’ सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत मरीज बिना लंबी प्रतीक्षा के विशेषज्ञ डॉक्टरों से प्राथमिकता के आधार पर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

फास्ट ट्रैक ओपीडी में मरीजों को प्राथमिकता अपॉइंटमेंट, वीआईपी लाउंज सुविधा, समर्पित जीआरई सहायता, लाउंज में ही सैंपल कलेक्शन एवं वाइटल्स जांच, विभिन्न जांचों में प्राथमिकता तथा रिपोर्ट्स व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने जैसी विशेष सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इससे मरीजों का अनुभव अधिक सहज, तेज और आरामदायक होगा।

इस सेवा के लिए फास्ट ट्रैक कंसल्टेशन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8080808069 और 7282010101 पर संपर्क कर सकते हैं।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि मरीजों को बेहतर, तेज और परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि फास्ट ट्रैक ओपीडी सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए शुरू की गई है, जो समय की कमी या अन्य कारणों से लंबी प्रतीक्षा से बचते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों से शीघ्र परामर्श लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सेवा मरीजों को अस्पताल में एक सहज, आरामदायक और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगी। अस्पताल का प्रयास है कि हर मरीज को कम समय में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें